Monday, May 4, 2020

कांग्रेस-भाजपा-आप-कम्युनिस्ट एक हैं!


दिनांक 04-05-2020 को मनुवादी-पूंजीवादी राजनीतिक दल राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने घोषणा की है कि उनका दल राष्ट्रीय कांग्रेस देश के विभिन्न भागों में तथाकथित लॉकडाउन के कारण फंसे हुए शोषित वर्ग के लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए रेलगाड़ी का टिकट खरीद कर देगी अन्य सहायता करेगी। लेकिन शोषित वर्ग को यह प्रलोभन देने से पहले मनुवादी-पूंजीवादी राजनीतिक दल राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने अन्दर झांक लेना चाहिए। क्योंकि शोषित वर्ग के लोगों को दर-दर की ठोकरें खाने और घर से दूर जाकर हाड़-तोड़ श्रम करने के बाद भी भूखे मरने के लिए मनुवादी-पूंजीवादी राजनीतिक दल राष्ट्रीय कांग्रेस ने ही विवश किया है। लगभग 60 वर्षों तक देश पर शासन करने के बाद भी मनुवादी-पूंजीवादी राजनीतिक दल राष्ट्रीय कांग्रेस ने शोषित वर्ग के कल्याण हेतु कुछ नहीं किया। बल्कि केवल उनका अधिक से अधिक शोषण ही किया है। अब वही मनुवादी-पूंजीवादी राजनीतिक दल राष्ट्रीय कांग्रेस शोषित वर्ग के शोषण द्वारा भरे गए अपने अथाह खजाने में से कुछ शोषितों को उन शोषितों से छीने गए उनके ही धन में से कुछ सौ रुपयों का रेल गाड़ी का टिकट खरीद कर और उनको देकर उन शोषितों उनकी आने वाली पीढ़ियों से दासता करवाना चाहता है। ताकि पुनः उनका शोषण कर सके अपने खजाने को और अधिक भर सके।
यही स्थिति वर्तमान समय में सत्ताधारी मनुवादी-पूंजीवादी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की भी है। वास्तव में दोनों मनुवादी-पूंजीवादी राजनीतिक दलों भाजपा राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच, शोषित वर्ग को बारी-बारी से लूटने और उनका शोषण करने का अघोषित समझौता हो चुका है। इस समझौते में अन्य मनुवादी-पूंजीवादी पार्टियां जैसे सी.पी.आई., सी.पी.एम., अन्य ढोंगी साम्यवादी दल, आम आदमी पार्टी अन्य मनुवादी-पूंजीवादी राजनीतिक दल राष्ट्रीय कांग्रेस भाजपा का सहयोग करते हैं। क्योंकि वास्तव में ये सभी राजनीतिक दल मनुवादी-पूंजीवादी वर्ग के ही विभिन्न मुखौटे हैं। मनुवादी-पूंजीवादी वर्ग शोषित वर्ग की अज्ञानता का लाभ उठाकर बार-बार विभिन्न मुखौटे लगाकर सत्ता में आता रहता है शोषित वर्ग का शोषण करता रहता है। जब शोषित वर्ग इनके एक रूप से परेशान हो जाता है तो यही लोग मुखौटा बदल कर दूसरे रूप में सत्ता प्राप्त कर लेते हैं। इन मनुवादी-पूंजीवादी राजनीतिक दलों के इस स्वरूप का वर्णन करते हुए मान्यवर श्री कांशीराम साहब ने कहा है कि:-
"ब्राह्मणवाद (मनुवाद) की पांच टीम हैं इंडिया में, कांग्रेस '' टीम है, बीजेपी 'बी' टीम है, जनता दल 'सी' है, सी.पी.एम. 'डी' और सी.पी.आई. '' है, ये पांच टीमें हैं ब्राह्मणवाद (मनुवाद) की।"1
इसीलिए शोषित वर्ग को यह समझने की आवश्यकता है कि वर्तमान परिस्थितियों में बहुजन समाज पार्टी की सरकार के अलावा अन्य किसी राजनीतिक दल की सरकार शोषितों का कल्याण नहीं कर सकती। क्योंकि वर्तमान समय में बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो मनुवादी-पूंजीवादी व्यवस्था का विरोधी है समतामूलक शोषणमुक्त समाज के निर्माण हेतु संघर्ष कर रहा है। इसलिए शोषित वर्ग को बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने हेतु प्रयत्न करना चाहिए तभी उनका उत्थान सम्भव हो सकता है।
------------------------------------
सन्दर्भ और टिप्पणियाँ
1- जी.टी.वी., 19 दिसम्बर (सुबह 10 बजे) 1993 में प्रसारित साक्षात्कार, मा. कांसीराम साहब के साक्षात्कार, सम्पादक- .आर. अकेला, संस्करण- 9 अक्टूबर 2011, प्रकाशक- आनन्द साहित्य सदन, सिद्धार्थ मार्ग, छावनी, अलीगढ़, पृष्ठ- 196.

No comments:

Post a Comment